Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः हवन पूजन के साथ विद्यारंभ महोत्सव, मेधावी छात्रों का सम्मान’! लंभुआ के एस.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यारंभ महोत्सव की धूम


सुलतानपुर। लम्भुआ स्थित एस.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यारंभ महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत सरस्वती पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। टॉप फाइव होनहार विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर ए.यू. ओलंपियाड के जिला चैंपियन गिरीश ज्ञानेंद्र यादव को विशेष रूप से शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गिरीश ज्ञानेंद्र यादव की माता ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के विकास में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

विद्यालय प्रबंधक अनिल दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबकी अथक मेहनत से संस्थान नित्य अपनी ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे ही लगन और निष्ठा से शीर्ष मुकाम हासिल कर सकेंगे। सम्मानित छात्रों में कक्षा 11 की मानसी यादव, आर्यन तिवारी एवं अन्वी मिश्र, कक्षा 9 की आकृति सिंह एवं आकृति यादव शामिल रहीं। इसके अलावा कक्षा 8 के शिवा अग्रहरी एवं श्रेया तिवारी, कक्षा 7 से प्रिशा मिश्रा एवं आराध्या सिंह, तथा कक्षा 6 के अन्या यादव, आर्य मिश्रा, सूर्यांश तिवारी एवं परी धुरिया को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं अध्यापकोंकृश्रीमती प्रियंका तिवारी, रीना सिंह, उपमा सिंह, उमा त्रिपाठी, नीलू चैरसिया, प्रमोद सिंह, अनु पाल, सूरज त्रिपाठी एवं संदीप दुबेकृका विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |