प्रतापगढः एडीएम ने आंधी-तूफान, भारी वर्षा एवं वज्रपात से बचाव हेतु एडवाइजरी की, जारी
April 08, 2026
प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति ने बुधवार को बताया है कि मौसम विभाग (आई.एम.डी.) लखनऊ द्वारा जनपद में दिनांक 08.04.2026 व 09.04.2026 को ऑरेंज जोन में प्रर्दशित किया गया है. आई.एम.डी. द्वारा प्राप्त पूर्वानुमान के क्रम में जनपद में वर्षा के साथ वज्रपात (आकाशीय विद्युत), मेद्य गर्जन, तड़ित झंझावत, तेज झोकेदार हवा (50-60 किलोमीटर प्रति घण्टा की सम्भावना) एवं भारी वर्षा गौसम की आगामी दिवसों हेतु चेतावनी प्राप्त हुई है। उन्होने बताया है कि विभिन्न आपदाओं के जोखिम को न्यूनीकृत करने हेतु एंड्रॉयड मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से सचेत्त एवं दामिनी मोबाइल एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर प्राप्त पूर्व की चेतावनी एवं एडवाइजरी के प्रभावी उपयोग से होने वाली क्षति को न्यूनीकृत किया जा सकता है। उन्होने बताया है कि यदि आप खुले में हो तो शीघ्रातिशीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लें, व्यर्थ की यात्रा से बचें, खिड़कियों, दरवाजे, बरामदे एवं छत से दूर रहे, ऐसी वस्तुएं जो बिजली की सुचालक हैं, उनसे दूर रहें। बिजली के उपकरणों या तार के साथ संपर्क से बच्चे व बिजली के उपकरणों को विजली के संपर्क से हटा दें। तालाब और जलाशयों से भी दूरी बनाये रखें। समूह में न खड़े हो, बल्कि अलग-अलग खड़े रहें। यदि आप जंगल में हो तो बोने एवं घने पेड़ों के शरण में चले जायें। बाहर रहने पर धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें। बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा, तार की बाड़, मशीन आदि से दूर रहें। धातु से बने कृषि यंत्र-डंडा आदि से अपने को दूर कर दें। आसमानी बिजली के झटके से घायल होने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र लें जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। स्थानीय रेडियों अन्य संचार साधनों से मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहें। यदि आप खेत खलिहान में काम कर रहे हो और किसी सुरक्षित स्थान की शरण न ले पायें हो तो जहां हैं यहीं रहें, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें से जैसे लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें तथा यथाशीघ्र सुरक्षित स्थान पर शरण लें, दोनो पैरों को आपस में सटा लें एवं दोनों हाथों से कानों को बंद कर अपने सिर को जमीन की तरफ यथा संभव शरीर को झुका लें तथा सिर को जमीन से न सटाए, जमीन पर कदापि न लेटें, ऊंचे इमारत वाले क्षेत्रों में शरण नहीं लें। साथ ही बिजली एवं टेलीफोन के खंभों के नीचे कदापि शरण नहीं लें, क्योंकि ऊंचे वृक्ष, ऊंची इमारते एवं टेलीफोनध्बिजली के खम्भे आसमानी बिजली को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पैदल जा रहे हो तो धातु की डंडी वाले छातों का उपयोग न करें। यदि घर में हों तो पानी का नल, फ्रिज, टेलीफोन आदि को न छुए।
.jpg)