Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: शादी से पहले दूल्हे को आया दौरा, बिना दुल्हन के लौटी बारात


तिलोई/अमेठी। जिले के शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के महिया सिंदुरिया गांव में शादी से पहले दूल्हे को दौरा पड़ गया। दूल्हे की तबीयत बिगड़ने के बाद लड़की पक्ष ने विवाह से इन्कार कर दिया, जिसके चलते बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।घटना सोमवार की देर रात्रि की है।रायबरेली जिले के शिवगढ़ स्थित लालपुर गांव निवासी राम खेलावन के बेटे सुशील की बारात अमेठी जिले के शिवरतनगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत महिया सिंदुरिया गांव निवासी रामपाल की बेटी से शादी के लिए पहुंची थी।बारातियों का स्वागत-सत्कार किया गया और द्वार पूजा तथा जयमाल की रस्में भी पूरी हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार, सभी बारातियों को भोजन कराने के बाद जब दूल्हे को मंडप में विवाह के लिए बुलाया गया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे दिल का दौरा पड़ गया। दूल्हे की यह हालत देखकर लड़की के पिता ने अपनी बेटी का विवाह उससे कराने से मना कर दिया।घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच घंटों तक बातचीत चली, लेकिन विवाह को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। हालांकि, संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर लिया और एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया।इसके बाद दूल्हे समेत बारातियों को बिना दुल्हन के ही निराश होकर वापस लौटना पड़ा।इस संबंध में थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |