Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सीएम हिमंत ने कसा तंज! असम पुलिस 'पाताल' से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है


कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "आरोप लगाने से पहले उन्हें विदेश मंत्री से पूछना चाहिए था। खरगे जी की उम्र हो गई है, फिर भी वे इस तरह बोलते हैं। असम पुलिस 'पाताल' से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है। मुझे शक है कि राहुल गांधी ने उन्हें ये डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। इसलिए यह केस राहुल गांधी तक जाएगा। हमें डराने की कोशिश मत करो। यह असम है और हमने 17 बार इस्लामिक हमले के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।"

कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा के असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर दिए बयान से बवाल मचा है। आज उनके घर पर असम पुलिस ने दबिश दी थी। कहा जा रहा था कि असम पुलिस पवन खेड़ा को अरेस्ट करने आई है।लेकिन पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे।

असम पुलिस आज यानी मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। इसके पीछे की वजह ये थी कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां ने पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि पवन खेड़ा के खिलाफ यह मामला उनके खिलाफ पासपोर्ट धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर है।

असम के सीएम हिमंत की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने पांच अप्रैल की देर रात गुवाहाटी के पनबाजार पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस नंबर 4/26 दर्ज किया। दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 12 धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इसी कारण से दिल्ली पुलिस के साथ असम पुलिस पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित निज़ामुद्दीन इलाके में उनके घर पहुंची थी, जहां वो नहीं मिले।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |