Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः घुंडीघाट पुल निर्माण पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन! देवहा नदी पर बना पुल क्षेत्र के विकास को देगा नई गति


बीसलपुर। खुदागंज नेशनल हाईवे पर देवहा नदी के घुंडीघाट स्थित पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब पुल के पहुंच मार्ग (अप्रोच रोड) का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे आगामी वर्षा ऋतु से पहले पूरा कर आवागमन शुरू करने की तैयारी है।

किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि इस पुल की मांग क्षेत्र की जनता कई वर्षों से कर रही थी। पुल के अभाव में दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग बीसलपुर से खुदागंज, कटरा, जलालाबाद, फर्रुखाबाद होते हुए मध्य प्रदेश के भिंड तक जाने वाला महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय हाईवे है, जो आगे टनकपुर और लिपुलेख तक जुड़ता है।उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री रहते हुए जितिन प्रसाद के प्रयासों और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की स्वीकृति से इस परियोजना को गति मिली। अब पुल निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्रीय जनता में खुशी का माहौल है। पुल के चालू होने से शहबाजपुर, दौलतपुर, बैदखेड़ा, चैखंडी, अमृता, खाड़ेपुर, मानपुर, मरोरी, बसारा, उगनापुर, बरसिया, नवदिया रना सहित कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों का मानना है कि इससे विकास को नई दिशा मिलेगी और किसानों की भूमि के मूल्य में भी बढ़ोतरी होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |