Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः पड़ोसियों ने घर के बाहर पेड़ लगाने के विवाद में महिला के घर घुसकर की मारपीट, दी धमकी


आलमबाग । आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।  आशियाना थाना इलाके स्थित सेक्टर एम एलडीए कॉलोनी में रहने वाली महिला रिचा सिंह निर्जला पत्नी राजपूत सिंह के अनुसार  बीते 18 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले शुक्ला परिवार के लोगों ने उसके घर के सामने एक स्थायी पेड़ लगा दिया और उसके चारों ओर निर्माण भी करा दिया। जब महिला ने घर लौटकर यह जानकारी अपने पति को दी तो उन्होंने घर के सामने पेड लगाये जाने का विरोध जताया तो कुछ देर बाद ही पड़ोसी शिवम शुक्ला ने फोन कर महिला और उसके पति को घर में घुसकर मारने की धमकी दी।  जिसकी जानकारी उसने  पुलिस कन्ट्रोल नम्बर पर दी। लेकिन इसके बावजूद उसी दिन शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोसी शिवम शुक्ला, रितेश शुक्ला, राधव शुक्ला समेत 6-7 अज्ञात लोग उसके घर गेट तोड़कर जबरन घर में घुस आए और उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की गाली-गलौज मारपीट करने के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दे फरार हो गए। वहीं पीड़िता का कहना था उसका एक रिश्तेदार गोविंद सिंह को लेकर भी आरोपी पिछले कई दिनों से दबाव बना रहा था। जिसके साक्ष्य व्हाट्सएप चैट के रूप में उसके पास मौजूद हैं। जिसके चलते उसने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। आशियाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |