Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः 2010 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष निरंजन बनाए गए प्रदेश के नए परिवहन आयुक्त पदभार किया ग्रहण


लखनऊ। आशुतोष निरंजन (आई ए एस) ने आज मंगलवार को परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य नियमानुसार समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कहीं से भी लापरवाही की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक समय से कार्यालय में उपस्थित रहें तथा अपने दायित्वों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, नागरिकों के प्रति अपने दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें, जिससे विभाग के प्रति आमजन में सकारात्मक एवं विश्वसनीय छवि स्थापित हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |