Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री के अथक प्रयासो से संवर्ग को मिला गौरवशाली मुकाम - राजीव कनौजिया


लखनऊ। बुद्धवार का दिन डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है।एसोसिएशन के जिला मंत्री राजीव कनौजिया ने अत्यंत हर्ष के साथ घोषणा करते हुये कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शिता और शासन स्तर पर की गई श्अभेद्यश् पैरवी के फलस्वरूप इकबाल अहमद को श्विशेष कार्याधिकारी (भेषजी)श् के पद पर पदोन्नत करने का ऐतिहासिक आदेश जारी हो गया है।

जिला मंत्री राजीव कनौजिया ने इस सफलता को प्रदेश अध्यक्ष जे के सचान एवं प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह के श्भगीरथ प्रयासोंश् का प्रतिफल बताते हुए कहा कि ष्यह मात्र एक पदोन्नति का आदेश नहीं है, बल्कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान और महामंत्री प्रद्युम्न सिंह के उस अटूट धैर्य और कठोर परिश्रम की विजय है, जो उन्होंने पिछले कई वर्षों से फार्मासिस्ट संवर्ग के मान-सम्मान के लिए किया है। उनके द्वारा शासन के उच्च अधिकारियों और मंत्रियों के साथ की गई निरंतर बैठकों, तर्कपूर्ण प्रस्तुतीकरण और बिना थके किए गए संघर्ष ने ही आज हमें इस मुकाम पर पहुँचाया है। यह नेतृत्व की वह श्तपस्याश् है जिसने असंभव को संभव कर दिखाया।

राजीव कनौजिया, जिला मंत्री (क्च्त्। लखनऊ) ने समस्त जिला कार्यकारिणी की ओर से अपने यशस्वी नेतृत्व का वंदन करते हुए कहा कि जे के सचान और प्रद्युम्न सिंह की जोड़ी ने न केवल संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है, बल्कि संवर्ग के प्रत्येक सदस्य के मन में यह विश्वास जगाया है कि जब नेतृत्व मजबूत हो, तो जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि इकबाल अहमद की यह नियुक्ति हमारे कैडर के स्वर्णिम भविष्य की शुरुआत है। इसके लिए मैं अपने दोनों शीर्ष नेताओं का कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूँ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |