Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर निगम का ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ 10 अप्रैल को आयोजित होगा ! गुड फ्राइडे अवकाश के चलते बदली तिथि, नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु नई तारीख घोषित


लखनऊ। नगर निगम द्वारा शहरवासियों को दी जा रही विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित किया जाने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ इस बार निर्धारित तिथि पर नहीं होगा। नगर निगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि अप्रैल माह के प्रथम शुक्रवार को पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के कारण इस कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है।नगर निगम की ओर से प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में प्रातः 10रू00 बजे से अपराह्न 01रू00 बजे तक आयोजित होता है। इसमें नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान प्राप्त करते हैं।नगर निगम के अनुसार, माह अप्रैल 2026 के प्रथम शुक्रवार यानी 03 अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस कारण निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम का आयोजन संभव नहीं हो सकेगा। नगर आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अब यह कार्यक्रम आगामी शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।इस समाधान दिवस में मुख्य रूप से गृहकर निर्धारण, जीआईएस सर्वे से संबंधित शिकायतें, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नगर निगम सेवाओं से जुड़े मुद्दों का निस्तारण किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।नगर निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करें।नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर इस पहल का लाभ उठाएं, जिससे उनकी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |