Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: वनविभाग के बगल जंगलों में लगी आग


संग्रामपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के पौधशाला भवसिंहपुर वन विभाग संग्रामपुर के बगल मालती नदी गयी हुई है।इस समय नदी में पानी नहीं है नदी के पास किसी अज्ञात द्वारा साफ -सफाई को लेकर आग जला दी गई थी लेकिन आग दवाग्नि का रूप धारण कर लिया। जिससे जंगली बबूल,अर्जुन के पेड़ चपेट में आ कर जल गये।वन विभाग कर्मचारी की नजर जब पड़ी तब तक आग काफी दूर में फैल चुकी थी।वन विभाग के लोगों ने जमीन पर पड़ी पत्तियों को अलग कर  आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया और विभाग द्वारा फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी दमकल मौके पर पहुंची अधिक कंटीली झाड़ियां होने के कारण दमकल वाहन अंदर तक नहीं पहुंच पाई लेकिन आग को बुझाना अनिवार्य था। इसलिए दमकल कर्मी व वनविभाग कर्मी मिलकर बाल्टी से पानी भरकर आग को बुझाया।वन दरोगा संग्रामपुर रणवीर सिंह ने बताया कि साफ सफाई को लेकर नदी पार किसी के द्वारा आग जला दी गई और आगे बुझाई नहीं गयी जरा सी लपरवाही के कारण आग बड़े क्षेत्र में फैला गई और जंगली बबूल अर्जुन के पेड़ जल गये फिलहाल दमकल कर्मी व वनविभाग कर्मी के सहयोग से आग बुझा दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |