संग्रामपुर: हनुमान मंदिर निर्माण न होने पर मौनी महराज ने जताई नाराजगी
April 02, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर श्री श्री 1008 मौनी महराज की अगुवाई में कालिकन धाम से हनुमान मंदिर शीतला गंज बाजार तक शोभायात्रा निकाली गई।यात्रा के दौरान बीच-बीच में पुष्प वर्षा भी की गई। हालांकि मौनी महराज की अगुवाई उनके अनुयाइयों ने देवी पाटन अमेठी से की इनके यात्रा में दर्जनों वाहन शामिल हुए।अमेठी से लोहिया नगर मार्ग होते हुए कालिकन धाम पहुंचने पर मौनी महराज का कालिकन धाम में भव्य स्वागत किया गया।यात्रा की अगुवाई कर रहे मौनी महराज ने शक्ति पीठ कालिकन धाम में विराजमान मां कालिका की पूजा-अर्चना की उसके बाद प्राचीन हनुमान मंदिर का दर्शन करते हुए कनू - ब्रह्मचारी का पुरवा -डिहवा - सरैया कनू - पूरे चरई होते हुए शीतला गंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर पहुंची वहां पहुंचने पर मौनी महराज हनुमान मंदिर का निर्माण न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मंदिर निर्माण नहीं हुआ मैं मंच पर नहीं बैठूंगा लेकिन अनुयायियों के विनम्र निवेदन के बाद मौनी महराज अपने गुस्से को काबू किया हनुमान जी की पूजा कराई इसके बाद पहले से पुष्प माला लेकर तैयार मौनी महराज के अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया मौनी महराज की अगुवाई में वहां हनुमानजी मंदिर पर बजरंग बली की आरती की गई मौनी महराज द्वारा मंदिर पर पहुंचें हनुमान भक्तो को आर्शिवचन में मौनी महराज ने सनातन धर्म व सनातनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए प्रेरित किया। इनके यात्रा में थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह और उनकी टीम पूरे कार्यक्रम में तैनात रही ।इस अवसर पर आयोजित वद्री प्रसाद सोनी द्वारा करायें गये बाल भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसाद लिया। हनुमान जयंती कार्यक्रम में शामिल होने वाले मुख्य रूप से विष्णु प्रभान्नाचार्य महराज , श्री महराज पीठाधीश्वर कालिकन धाम, संत गोपाल दास, संतोष मिश्रा पुजारी कालिकन धाम,दिनेश सिंह ,जगदेव सिंह, डॉ सरिता सिंह अभिमन्यु उपाध्याय,राम सिंह , भगवान बक्स सिंह आदि लोग शामिल हुए।
