Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: शिवरतनगंज पुलिस का गुडवर्क! 30 ग्राम स्मैक के साथ एक अरेस्ट


तिलोई/अमेठी। जनपद के शिवरतनगंज पुलिस को एक बडी सफलता हांथ लगी है, पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को अरेस्ट किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त महन्तू पुत्र दृगपाल निवासी जेहटा उसरहा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि  तलाशी से कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुआ ।  गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |