संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में दो की हुई मौत
April 02, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के चण्डेरिया निवासी 55 वर्षीय रमजान अली व 35 वर्षीय रेहान अली मोटरसाइकिल से अयोध्या - त्रिसुंण्डी मार्ग दुर्गापुर चैराहे से होते हुए लगभग सुबह 10 बजे अपने घर चण्डेरिया आ रहे थे कि इसी मार्ग पर तेज गति से आ रही बस की चपेट में इनकी मोटरसाइकिल आ गई ।और दोनों लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही चण्डेरिया गांव मे कोहराम मच गया पूरा गांव मातम में छ गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामसभा प्रधान तुफैल खां ने बताया कि दोनों मृतक हमारे गांव चण्डेरिया के थे और वै मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे कि अचानक थाना पीपरपुर क्षेत्र के दुर्गापुर चैराहे पर इनकी मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गई इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई ।दुखद समाचार सुनते ही मृतक के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया है।
