Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीएम मोदी से मिलने चुनाव प्रचार छोड़कर केरल से वापस लौटे अन्नामलाई


दक्षिण भारत के बीजेपी के चर्चित और युवा नेता के अन्नामलाई केरल में चुनाव प्रचार छोड़कर तमिलनाडु वापस लौट आए। वे चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बीच उन्होंने स्पष्ट किया कि वह चुनावी दौड़ में नहीं हैं।

बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व प्रमुख ने कहा कि 23 अप्रैल के चुनाव के लिए पार्टी ने आलाकमान को अनुमोदन के लिए संभावित उम्मीदवारों की जो सूची भेजी थी उसमें उनका नाम नहीं था क्योंकि उन्होंने इस बार चुनाव प्रचार करने का विकल्प चुना। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते तो वह तमिलनाडु के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते थे, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पर है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कन्नूर से हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पत्रकारों से कहा, ''मैं इस दौड़ में या उम्मीदवारों की सूची में नहीं हूं। इस चुनाव में मेरी भूमिका तमिलनाडु भर में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना है। फिलहाल, पार्टी ने मुझे सात अप्रैल तक पुडुचेरी और केरल में और उसके बाद 23 अप्रैल तक तमिलनाडु में प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है। मैं इसे पूरा करूंगा।

भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि उन्हें पूर्व अध्यक्ष के रूप में आज राज्य कोर कमेटी के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की ''बंद कमरे में होने वाली बैठक'' में शामिल होने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री के साथ होने वाली इस बैठक में आगामी चुनाव पर चर्चा होगी, जिसमें राज्य कोर कमेटी में लगभग दस वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही भाजपा की तमिलनाडु इकाई के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव न लड़ने के अपने फैसले से अवगत करा दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को भी इसकी जानकारी दे दी थी। मोदी के साथ मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, ''चुनाव के दौरान यह एक सामान्य चर्चा होगी। मैं इसे प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने के अवसर के रूप में देखता हूं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |