Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा में नाइट्रोजन गोदाम में विस्फोट, 4 की मौत


केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा में एक नाइट्रोजन गोदाम में जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह घायल हैं। घटना देमनी स्कूल फलिया क्षेत्र की है। यहां शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे के करीब जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

यह गोदाम एक व्यस्त सड़क पर एक चाल के पास स्थित था और स्कूल से महज करीब 30 मीटर की दूरी पर था, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह गोदाम बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। ताजा जानकारी के अनुसार कुल 6 घायलों को सिलवासा के नमो अस्पताल में लाया गया है , जिनमें से 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। विस्फोट के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नाइट्रोजन गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि गोदाम के मलबे सड़क पर बिखर गए, आसपास भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ और इलाके में दहशत फैल गई। पास में एक स्कूल के बच्चों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। देखा जा रहा है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ था। इससे पहले दादरा के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की कई पुरानी घटनाएं हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |