उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक तेज आंधी-तूफान का अलर्ट! बारिश की संभावना
April 30, 2026
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना सिस्टम धीरे-धीरे बिहार की ओर बढ़ रहा है। वहीं, झारखंड के ऊपर बना आंधी-तूफान का सिस्टम पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। इन इलाकों में रहने वालों को बारिश, तेज हवाओं, बिजली गिरने और स्थानीय स्तर पर होने वाली दिक्कतों के लिए अलर्ट रहना चाहिए। उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास कश्मीर के इलाके में एक पश्चिम विक्षोभ है, जिसका असर पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में देखा जा रहा है।
मौसम विभाग ने बताया कि इस हफ्ते सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। हवाओं की गति 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। असम, मेघालय, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।
अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा हो सकती है। बिहार में भारी वर्षा संभावित है। ओलावृष्टि उड़ीसा के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत में मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश में हो सकती है। दक्षिण प्रदेश भारत में भी ठंड की गतिविधियां देखे जाने की संभावना है।कर्नाटक में भारी वर्षा संभावित है। कर्नाटक-तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।
