Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा खटीमा में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन में रैली आयोजित


खटीमा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आज खटीमा में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. विनीत सक्सेना द्वारा किया गया।

रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर यह संदेश दिया कि अब महिलाओं की भागीदारी नगर पंचायत से लेकर संसद तक सशक्त और प्रभावशाली होगी। उन्होंने कहा कि जहां पहले संसद में महिलाओं की संख्या सीमित थी, वहीं अब इस अधिनियम के माध्यम से एक-तिहाई भागीदारी सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर मोहिनी पोखरिया, सावित्री कन्याल, विमला बिष्ट, प्रीति धीर, प्रेमलता चैहान, अर्चना राय, नीलू गुप्ता, धाना भंडारी, गीता भारद्वाज, तारा बिष्ट, भागीरथी खोलिया, माया जोशी, प्रेमा मेहर, कुलविंदर कौर, मंजू नेगी, अंजली जोशी, भावना चंद, अनीता ज्याला, सोनिया सुनेजा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |