अमेठीः भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा का आयोजन
April 18, 2026
अमेठी। भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच संगठन के तत्वावधान में दिनांक 19 अप्रैल 2026, रविवार को सायं 4रू30 बजे से गायत्री मंदिर, अमेठी से भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए दिनेश तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच ने बताया कि इस महाआयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज (टीकर माफी आश्रम) तथा श्री हर्ष चैतन्य ब्रह्मचारी जी (छोटे महाराज), टीकर माफी आश्रम, पधार रहे हैं। इसके अतिरिक्त समाज के गणमान्य जन, साधु-संत, कथा व्यास एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का भी बड़ी संख्या में आगमन सुनिश्चित है। दिनेश तिवारी ने समस्त श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धर्म एवं स्वाभिमान से जुड़े आयोजन की गरिमा बढ़ाएं और शोभायात्रा को सफल बनाए
.jpg)