Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोईः युवक के साथ मारपीट, केस दर्ज


तिलोई/अमेठी। थाना फुरसतगंज पुलिस ने मारपीट के एक मामले में दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित रामपाल पुत्र लाला, निवासी पूरे जोर बुसैला मजरे पीढ़ी ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।उन्होंने बताया कि उनका नाती शिवा पुत्र सुरेश पीढ़ी स्थित दूध डेयरी से दूध देकर घर लौट रहा था।पीढ़ी-फुरसतगंज संपर्क मार्ग पर विपक्षी अतुल शर्मा पुत्र केशव प्रसाद, निवासी पीढ़ी, और विपिन पुत्र अज्ञात निवासी पूरे गोसाईं का पुरवा मजरे भदैंया महमूदपुर ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ शिवा को रोका।उन्होंने गाली-गलौज करते हुए शिवा की बुरी तरह पिटाई की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिस ने पीड़ित रामपाल की तहरीर के आधार पर अतुल शर्मा, विपिन और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |