Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः विधायक ने अग्निपीडितो मे बांटी राहत किट, मिली राहत


संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को अमेठी विधानसभा 186 की विधायक महराजी देवी ने विधानसभा क्षेत्र के सराय हीरामति ग्रामसभा मोचवा पहुंच कर 13 परिवारों को राहत सामग्री दी जिससे तेरह परिवार को राहत मिली । मामला बीते दिनों इस गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई थीं यह  दवाग्नि गांव  के दलित बस्ती में लगी थी चपेट में आये 13 परिवार के मुखिया को राशन सामग्री,साड़ी कुछ नकदी भरी राहत किट विधायक महराजी देवी के हाथों दी गई।अमेठी विधायक महराजी देवी ने बताया कि हमारे पति व प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की सोच जन हिताय की रही इसी को हम  और हमारा परिवार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।राहत सामग्री पाने वाले राम सेवक कोरी-रामजस कोरी-रंजीत कोरी -संजीत कोरी- मेवालाल -शांति देवी -राम किशोर- राजेश कोरी -फूलचंद्र कोरी- देवीदीन कोरी - वंशीलाल कोरी - राम दुलारे कोरी  व उर्मिला कोरी को राहत सामग्री विधायक महराजी देवी के हाथों दिया गया।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का परिवार में भतीजा अरुण प्रजापति व अन्य समर्थक शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |