जगदीशपुर: रेलवे स्टेशन से तेरह अदद कछुए बरामद, तस्कर फरार
April 11, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। रेलवे स्टेशन पर बरामद तीन बैगों में तेरह कछुए मिले सूचना के उपरांत मौके पर पहुँची वन विभाग व पुलिस टीम ने कछुआ तस्करों की तलाश शुरू किया परंतु कोई अता पता न मिलने पर अछुओ को कबजे में लेकर अज्ञात तशकरो के खिलाफ मुकदमा पँजीकृत किया । विकास खड के अंतर्गत स्थित रेलवे स्टेशन निहालगढ पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर आकर खडी हुई वहीं प्लेटफार्म पर रखे तीन लावारिस बैग जिसे संदिग्ध समझकर लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस प्रभारी अजय कुमार को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने बैगों की तलाशी लेने पर अलग अलग प्रजाति के तेरह कछुए बरामद हुए जिसकी सुचना वन क्षेत्राधिकारी को दी गई मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने अज्ञात तस्करों के विरूद्ध कार्यवाई करते हुए बरामद कछुओं को कब्जे मे लिया। इस संबंध मे वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बरामद कछुओ को न्यायालय के आदेशानुसार उन्हे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
