Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती! शोषित वर्ग की आवाज का प्रतीक आकाशीय रंग में ढला अमेठी


संग्रामपुर/अमेठी। डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर सभी  राजनीतिक पार्टियां आकाशीय रंग में ढल गई । भाजपा हो कांग्रेस हो ,समाजवादी पार्टी हो या बहुजन समाज पार्टी सभी ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माला पहनकर उनकी जयंती मनाते नजर आए । संग्रामपुर क्षेत्र में प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू कांग्रेस पार्टी के नेता बृजेश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला, कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह लोहा आदि ने नीली पट्टी का गमछा पहनकर बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने बताया की शोषित वर्गों की आवाज रहे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर हम लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण उनको याद किया उन्होंने बताया कि भारत रत्न  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समानता की पुजारी थे और समाज में समानता का प्रचार प्रसार होना चाहिए। भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने बताया कि संविधान की शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी  जयंती पर  माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया समाज को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के नेता ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि समानता की विचारधारा को बढ़ावा देने का जन्मदाता डॉ भीमराव अंबेडकर जी है। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य के संग्रामपुर में डॉक्टर संतोष सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया वही राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |