Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: प्यार में टूटा इंजीनियर! होटल के कमरे में जहर खाकर दी जान, मौत से मचा हड़कंप


पीलीभीत। जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 27 वर्षीय इंजीनियर ने होटल के कमरे में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक मूल रूप से बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव योसलपुर का निवासी था। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।जानकारी के मुताबिक दीपांशु पिछले तीन दिनों से पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चैराहे के पास स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। बुधवार रात उसने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। हैरानी की बात यह रही कि जहर खाने के बाद उसने खुद अपने एक परिचित को फोन कर इस बात की जानकारी दी।सूचना मिलते ही परिचित मौके पर पहुंचे और होटल कर्मचारियों की मदद से युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही होटल परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सुनगढ़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूचना पर मृतक के परिजन भी पीलीभीत पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पिता ने बताया कि दीपांशु ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और उसकी एक सरकारी कंपनी में नौकरी भी लग गई थी, लेकिन उसने ज्वॉइन नहीं किया था।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक का पीलीभीत की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी संबंध में उत्पन्न तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि भावनात्मक तनाव और व्यक्तिगत रिश्तों के दबाव में युवा किस हद तक टूट जाते हैं। समाज और परिवार के स्तर पर संवाद और सहयोग की कमी कहीं न कहीं ऐसी घटनाओं को जन्म दे रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |