Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: खटीमा में महिला विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर युवामोर्चा की बैठक संपन्न


रुद्रपुर। आज ब्लॉक सभागार में युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, चेयरमैन रामू जोशी, भाजपा जिला महामंत्री रमेश जोशी, अमित पाण्डे, भाजपा नेता रंदीप पोखरिया, सतीश भट्ट, मोहिनी पोखरिया, धाना भंडारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के विरोध में कांग्रेस एवं अन्य दलों द्वारा किए गए कथित कृत्यों के खिलाफ आयोजित होने वाले महिला विरोध प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा करना था। कल खटीमा में प्रस्तावित इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारी सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |