Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः जागरूकता अभियान में मिशन शक्ति की जिला प्रभारी मंजू चैधरी ने किया युवाओं का मार्गदर्शन


आगरा। वरदान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान की जिला प्रभारी कमिश्नरी श्रीमती मंजू चैधरी मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मंजू चैधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए जीवन में सही दिशा चुनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने से कम सुविधाओं वाले लोगों की स्थिति को देखे, तो उसके मन में गलत रास्ते पर जाने की प्रवृत्ति समाप्त हो जाती है और वह अपने जीवन के प्रति अधिक सजग हो जाता है।

उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका श्रीमती चैधरी ने धैर्यपूर्वक और विस्तार से उत्तर दिया।

वरदान वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने उनके प्रेरणादायक संबोधन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से युवाओं को निश्चित रूप से उज्ज्वल भविष्य की दिशा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |