Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: 25 हजार के ईनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को थाना अहरौरा पर पंजीकृत उ.प्र.गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि. से सम्बन्धित 25 हजार के ईनामियां वांछित अभियुक्त पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर जनपद पूर्वी दिल्ली,दिल्ली को थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत लखनियादरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |