मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी वाराणसी की तरफ से एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया । चालक ने अपना नाम अजीत गुप्ता पुत्र स्व0 नरेश गुप्ता निवासी ग्राम नावाडीह थाना पथलगड्डा जनपद चतरा राज्य झारखंड उम्र 27 वर्ष, तथा दूसरे ने अपना नाम सोनू कुमार साहू पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम सजवी जोरी थाना वशिष्ठ नगर जनपद चतरा राज्य झारखण्ड उम्र करीब 30 वर्ष बताया । तलाशी से अजीत गुप्ता के कब्जे से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुआ एवं कार की तलाशी से 1100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । स्विफ्ट कार सं0 श्रभ् 02 ।ट 4416 के कागजात मांगने पर दिखा न सके ।
पुलिस द्वारा 01 किलो 250 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 02 करोड़ रुपये) के साथ अन्तर्राज्यीय 02 तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 कार, 02 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड व 4750- रुपये नकद बरामद
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे झारखण्ड से स्मैक खरीदकर उ0प्र0 के बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी में बेच देते हैं । आज उनकी बरेली की एक पार्टी से बात हुई थी जिसे स्मैक देने के लिये रायबरेली बुलाया था । भागने का कारण पूछने पर बताया कि उनके पास स्मैक होने के कारण मेन रोड न पकड़ कर सिंगल रोड से जा रहे थे । पुलिस की चेकिंग देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे । स्मैक लाने व ले जाने के लिये बरामद इसी कार का प्रयोग करते है । पकड़े गये अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी उनके मूल निवास के थाने से की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
