गुरसहायगंज/ कन्नौज। नगर के तिर्वा रोड स्थित चांदनी हॉस्पिटल मे एक महिला की इलाज के अभाव मे मौत हो गई जिस पर परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया और रोड पर जाम लगा दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने संचालक को हिरासत मे लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं मृतका के पति ने बताया कि अस्पताल संचालक ने 45000 रुपए जमा करा लिए लेकिन 4 घंटे तक कोई ट्रीटमेंट नहीं किया जिससे मेरी पत्नी रूबी देवी व बच्चे की मौत हो गई।
विवरण के अनुसार टिकुरियन पुरवा निवासी प्रमोद कुमार ने कोतवाली मे दिए गए प्रार्थना पत्र मे कहा है कि मेरी पत्नी रूबी देवी की डिलीवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज मे हुई डिलीवरी होने के बाद आशा बहू ने मरीज को नगर के तिर्वा रोड स्थित चांदनी हॉस्पिटल मे बुधवार की सुबह 9रू00 बजे भर्ती करा दिया। रूबी देवी के पति प्रमोद कुमार ने बताया कि इलाज तो 3 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं शुरू किया लेकिन ₹45000 ऑनलाइन अपने खाते मे ट्रांसफर करा लिए और मरीज का कोई भी ट्रीटमेंट नहीं किया उसके बाद जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो एक स्ट्रेचर पर लिटाकर मरीज को अस्पताल के बाहर फेंक दिया और कहा कि इसका इलाज यहां नहीं हो पायेगा कहीं और जगह कर लीजिए जब उसने मरीज के पास जाकर देखा तो उसकी सांस उखड़ चुकी थी मतलब उसकी मौत हो चुकी थी उसने अपने परिजनों को सूचना दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध जमकर हंगामा काटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज सहित जांच पड़ताल की और अस्पताल संचालक तौफीक इदरीसी को हिरासत मे लेकर कोतवाली ले गई वहीं पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
