Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी की 5 प्रत्याशियों की लिस्ट


पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी बीच बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पांचवीं लिस्ट में किया है. साथ ही पार्टी ने तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की संशोधित लिस्ट जारी है.

बीजेपी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक, कल्याणी से अनुपम बिस्वास, दम दम उत्तर से सौरव सिकदार, मध्यमग्राम से अनिंद्रद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पूर्व से रुद्रप्रसाद बनर्जी चुनाव लड़ेंगे. इसके साथ ही साथ ही पार्टी ने तीन विधानसभा सीटों की संशोधित सूची जारी की है. अब कौशिक सिद्धार्थ को बशीरहाट उत्तर से, अभिजीत सरदार को विष्णुपुर से और शंकर सिकदार को बेहाला पूर्व से प्रत्याशी बनाया गया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पहली लिस्ट में पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. वहीं दूसरी लिस्ट में 111 और तीसरी सूची में 19 और चौथी लिस्ट में 13 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे

पश्चिम बंगाल में सीधा मुकाबला सत्ता पर काबिज टीएमसी और बीजेपी के बीच रहने के आसार दिख रहे हैं. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश से बीजेपी के बड़े नेता बंगाल का दौरा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को बंगाल के कूच बिहार में रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर पीएम मोदी की ये पहली रैली होगी. बीजेपी के लिए कूच बिहार का विशेष महत्व है क्योंकि 2021 में बीजेपी ने वहां की 9 में से 8 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी.

बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे. वहीं, विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता बंगाल का दौरा कर रहे हैं. अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिल रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |