आगरा । महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत राज बलवंत सिंह ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस आयुक्त आगरा श्री दीपक कुमार (प्च्ै) के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वतध्सीएडब्ल्यू सुश्री अमीषा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को महिला सुरक्षा, अधिकारों तथा साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 181 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं बिना संकोच हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।
