मिर्जापुर: 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
April 13, 2026
मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषितध्इनामियाँध्गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं। थाना को०कटरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें विवेचना के दौरान अभियुक्त इंद्रासन बिंद पुत्र स्व0 गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना को0देहात का नाम प्रकाश में आया है। उपरोक्त अभियोग में वांछितध्फरार चल रहे अभियुक्त इंद्रासन बिंद पुत्र स्व.गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना को0देहात जनपद मीरजापुर की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया था। इस प्रकरण में थाना को0कटरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को थाना को0कटरा पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ की हत्या का वांछित अभियुक्त इंद्रासन बिंद पुत्र स्व गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना को0देहात जनपद मीरजापुर के राजापुर गांव में छिपा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष को0कटरा व एसओजी टीम द्वारा तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दिया गया तो पुलिस की आहट पाकर एक व्यक्ति घर से बाहर निकलकर चंद्रदीपा की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा । पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी तो अपने को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी तो उस व्यक्ति के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम इंद्रासन बिंद पुत्र स्व.गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना को0देहात जनपद मीरजापुर बताया जो थाना को0कटरा पर पंजीकृत बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट का वांछित अभियुक्त है। जिसके उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रूपये का पुरस्कार पूर्व मे ही घोषित किया गया था की तलाशी ली गयी तो उसके पास से घटना में प्रयुक्त 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूश तमंचा के चेम्बर में फंसा हुआ 315 बोर एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में आयुध अधिनियम बनाम इंद्रासन बिंद उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया।
