अमेठीः मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जनपद शीर्ष 15 में स्थान प्राप्त! डीएम एवं सीडीओ के प्रभावी अनुश्रवण का परिणाम
April 10, 2026
अमेठी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की माह मार्च 2026 की रैंकिंग में जनपद अमेठी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष 15 में स्थान प्राप्त किया है । यह उपलब्धि जिलाधिकारी संजय चैहान एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह द्वारा शासन की विभिन्न लाभार्थीपरक एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं के सतत अनुश्रवण, समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में संचालित योजनाओं की विभागवार एवं सूचकांक-आधारित नियमित समीक्षा की जाती है। उनके निर्देशन में सभी विभागों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना पर कार्य करने, प्रगति की सतत निगरानी रखने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है। निरंतर समीक्षा एवं फील्ड स्तर पर निरीक्षण के परिणामस्वरूप योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार दर्ज किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ पहुँचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रखा जाए तथा सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के समन्वित नेतृत्व एवं विभागीय समर्पण के चलते जनपद अमेठी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर निरंतर बेहतर प्रदर्शन की ओर अग्रसर है और प्रदेश के अग्रणी जनपदों में अपनी पहचान बना रहा है।
.jpg)