संग्रामपुर: परिजनों के साथ डिप्टी जेलर ने की पूजा अर्चना
April 02, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। यूपीपीसीएस 2024 के अंतिम परिणाम में ब्लॉक जगदीश के 50 वर्षो का रिकॉर्ड तोड देने वाली इण्टर कॉलेज कालिकन धाम की प्रबंधक मनोरमा सिंह की पुत्री मानसी सिंह डिप्टी जेलर बनकर कालिकन धाम दर्शन करने आई ।पूरा परिवार व प्रधानाचार्य आरपी सिंह अध्यापक बरूण सिंह व हेड क्लर्क ( बड़े बाबू) की उपस्थिति में मानसी सिंह ने मां कालिका की पूजा-अर्चना की उन्होंने बताया कि परिवार का मान सम्मान बढ़ाने का सबसे अच्छा रास्ता पढ़ाई है जो माता पिता व पूरे समाज का मान सम्मान बढ़ाया है।इस अवसर पर मानसी सिंह के पिता प्रधानाचार्य मान सिंह राठौर ने बताया कि जिले विकास खंड जगदीशपुर का निवासी हूं मेरे जगदीश पुर विकास खंड में पिछले 50 वर्षो में मानसी एक पहली प्रेरणा बनी जो प्राशासनिक अधिकारी का पद हासिल किया है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य इण्टर कॉलेज कालिकन धाम ने बताया कि बहू बेटियां आज के समाज में अपने माता पिता का मान सम्मान बढ़ा रही है।
