Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गाजीपुर: आईजीआरएस मामले में 23 थानें बनें यूपी के टॉपर


गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा आईजीआरएस निस्तारण के कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करते लगातार निर्देशों के फलस्वरूप विगत माह मार्च में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,इसी क्रम में जनपद के 27 थानों में से 23 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (प्ळत्ै) से प्राप्त शिकायतों को जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिसके फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद गाजीपुर जो माह मार्च में प्रथम रैंक प्राप्त किया। जनपद गाजीपुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया गया तो उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में जनपद गाजीपुर की कार्यवाही 100ः रही व रैंक प्रथम रहा। इसी क्रम में जनपद के 27 थानों में से 23 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के प्रवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु जनसुनवाई पोर्टल के कार्यों की मॉनीटरिंग करते हुए जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाईन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं, इसका फीडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा लिया जाता है, जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |