Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: शीत गृह कर्मियों को संयंत्र रखरखाव व अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

आगरा। उद्यान विभाग आगरा के तत्वावधान में सूर सदन ऑडिटोरियम में शीत गृह स्वामियों एवं उनके कर्मचारियों के लिए संयंत्रों के रखरखाव तथा अग्निशमन से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के लगभग सभी शीत गृह स्वामी एवं मशीन रूम स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज लीना भाटिया, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर शगुन उमर, पर्यावरण विभाग के अधिकारी, आगरा कोल्ड स्टोरेज ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल तथा ग्रामीण कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश गुप्ता शामिल रहे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने शीत गृहों में संयंत्रों के सुरक्षित संचालन, अमोनिया गैस से बचाव तथा अग्नि सुरक्षा के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया।

भुवेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उद्यान विभाग का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रवार आयोजित करने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने प्रशिक्षण प्रक्रियाओं का वीडियो तैयार कर सभी शीत गृहों तक पहुंचाने का सुझाव दिया, जिससे अन्य कर्मचारी भी लाभान्वित हो सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |