Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

2029 तक जो भी चुनाव होंगे वह भी पुरानी व्यवस्था के आधार पर होंगे! तो अखिलेश जी को भी डरने की जरूरत नहीं-गृह मंत्री अमित शाह


महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. गृह मंत्री ने यूपी में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि 2027 में होने वाले चुनाव पुरानी सीटों पर ही होंगे.

गृह मंत्री ने कहा कि 2029 तक जो भी चुनाव होंगे वह भी पुरानी व्यवस्था के आधार पर होंगे. तो अखिलेश जी को भी डरने की जरूरत नहीं हैं. ये 2027 की बात है. हालांकि वो जीतेंगे नहीं ये अलग बात है लेकिन डरने की बात नहीं है.

शाह का बयान कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कियूपी की विधानसभा की संख्या 500 से ज्यादा हो जाएगी. तो उस पर सरकार क्या विचार कर रही है. कहीं कोई ऐसा षडयंत्र तो नहीं है, जो हम महिला आरक्षण के बहाने छिपा रहे हैं क्योंकि यूपी में 120 सीटें तो लोकसभा की होने जा रही हैं.

लोकसभा में ही अखिलेश यादव ने कहा था कि विधानसभा की सीटें अगर 600 हो रही हैं, तो कहीं ऐसा तो नहीं है कि कहीं उसमें साजिश तो नहीं. अगर षड्यंत्र रहेगा तो जैसे अयोध्या हारे, एक बार फिर आप यूपी हार जाएंगे. 35 पर्सेंट सीटें कौन सी होंगी? फिर महिलाओं के बीच ही प्रतियोगिता हो जाएगी.

यदि परिसीमन आयोग 2026 संबंधित विधेयक पास होता है तो यूपी में विधानसभा सीटों की संख्या 403 की जगह 605 हो सकती है. इसके साथ ही यूपी में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ीं तो 80 की जगह 120 निर्वाचन क्षेत्र हो सकते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |