Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत उत्तर विधानसभा के लोटस पोर्टिको में भव्य संगोष्ठी संपन्न


लखनऊ। लखनऊ की उत्तर विधानसभा में श्संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026श् के क्रम में एक विशाल संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के पथ-प्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा, ष्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बाबासाहेब के श्अंत्योदयश् के सपने को साकार कर रही है। यह अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है।ष् उन्होंने युवाओं से संविधान की मर्यादाओं का पालन करने और राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। 

लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने संगोष्ठी में आए प्रबुद्ध वर्ग और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संविधान ही हमारा मार्गदर्शक है और उत्तर विधानसभा में बाबासाहेब के सम्मान में आयोजित यह संगोष्ठी सामाजिक समरसता की दिशा में एक बड़ा कदम है। डॉ. बोरा ने कहा, ष्संविधान निर्माता ने जिस समतामूलक समाज की कल्पना की उस समाज में महिलाओं को अपना मत देकर चुनाव करने की आजादी देने का काम यदि किसी ने किया तो वो बाबा साहेब ने किया यह बात स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में दर्ज है। बाबा साहेब के ही सपने हैं जो आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार और आदरणीय प्रधानमंत्री तथा श्रद्धेय मुख्यमंत्री डिजिटल इंडिया और विकसित भारत के माध्यम से धरातल पर उतार रहे हैं।

श्संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026श् का मुख्य उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और उनके जीवन संघर्षों से नई पीढ़ी को अवगत कराना है। 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अमित गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग सदस्य रमेश तूफानी, टिंकू सोनकर महामंत्री, सौरभ वाल्मीकि महानगर उपाध्यक्ष, राहुल वाल्मीकि प्रद श मंत्री अनुसूचित मोर्चा, कुमकुम राजपूत महानगर उपाध्यक्ष, दीपू रावत पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, पार्षद दीपक लोधी, राघवराम तिवारी, मानसिंह, सौरभ तिवारी, राजकुमारी मौर्य, रंजीत सिंह, मुन्ना मिश्रा, सीबी सिंह, अनुराग मिश्रा, सुदर्शन कटियार, प्रदीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, शैलेन्द्र मौर्य, रमन निगम, चंद्रशेखर गुप्ता, दया पांडे, अवधेश गौतम, नरेश रावत, हनुमान गौतम, रामप्रकाश रावत, विशाल रावत, गया प्रसाद रावत, क्षत्रपाल गौतम, राकेश पांडे पांडे विशाल गुप्ता लोटस पोर्टिको के  प्रमुख पंकज मौर्या  रहे।  उत्तर विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |