Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एलपीजी गैस की चोरी करते हुए 2 व्यक्ति गिरफ्तार, 2 टैंकर और 26 सिलेंडर समेत 1.26 करोड़ का माल जब्त


महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एलपीजी गैस की चोरी करते हुए दो लोग पकड़े गए हैं। सहायक नियंत्रक फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग प्रदीप काले ने बताया कि एलपीजी गैस टैंकर की सील तोड़कर गैस की चोरी करते हुए दो व्यक्ति पकड़े गए। आरोपियों के पास से कुल 35,220 किलोग्राम एलपीजी गैस पकड़ी गई। इसके साथ ही 2 टैंकर और 26 सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। पकड़े गए सामान की कुल कीमत 1 करोड़ 26 लाख रुपये के करीब है।

फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग की राज्यस्तरीय सतर्कता टीम ने छत्रपती संभाजीनगर जिले की गंगापूर तहसील में वैजापूर रोड में स्थित होटल साईयश के पास मौजे खोजेवाडी शिवार में छापेमारी की। फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारी चंद्रकांत डांगे गणेश बल्लाले की टीम ने यह कार्रवाई की है।

सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस से भरे एचपी कंपनी के टैंकर क्रमांक MH43 K 5921 में 17,590 किलो और MH 43CK 5747 में 17,630 किलो एलपीजी गैस भरी हुई थी। इन टैंकरों से गैस को अवैध तरीके से सिलेंडर में भरा जा रहा था। आरोपियों के पास भरे हुए कैप्सूल टैंकर पाए गए। साथ ही 19.2 किलो के 17 भरे हुए सिलेंडर और 6 खाली सिलेंडर बरामद हुए। 14.2 किलो का 1 भरा हुआ सिलेंडर और 5 किलो के 2 भरे हुए सिलेंडर भी पाए गए।

पकड़े गए दोनों कैप्सूल टैंकरों में भरी एलपीजी गैस का यदि घरेलू सिलेंडरों के लिए उपयोग किया जाता तो 2,480 परिवारों की जरूरत पूरी हो सकती थी। फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के सहायक नियंत्रक प्रदीप काले ने बताया कि लगभग 1 करोड़ 26 लाख रुपये का माल जप्त किया गया। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध एमआईडीसी वालूज पुलिस थाने, छत्रपती संभाजीनगर में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

छत्रपति संभाजीनगर की पैठण तालुका के आपेगांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर हजारों लीटर के टैंकर में डीजल भरते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने ईंधन वितरण पर नियंत्रण के लिए आदेश जारी कर कहा था कि चार पहिया वाहनों के लिए ₹2000 तक और दोपहिया वाहनों के लिए ₹200 तक पेट्रोल एक बार में दिया जा सकता है, लेकिन इन आदेशों की अनदेखी करते हुए संबंधित पेट्रोल पंप संचालक पर बड़े टैंकर में डीजल भरने का आरोप लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |