Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 3 का इलाज जारी


बिहार के मोतीहारी में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शराब का सेवन करने वाले 2 लोगों की आंख की रोशनी गायब होने की बात सामने आ रही है। कथित जहरीली शराब कांड मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव का बताया जा रहा है। बीते बुधवार की रात्रि में स्प्रिट से बनी शराब का सेवन करीब 30 से 40 लोगों ने किया था। इसके बाद एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी साथ ही कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिनका इलाज चोरी छिपे कराया जा रहा है।

मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के प्रमोद यादव के रूप में हुई है, जिसका शव का पोस्टमार्टम तुरकौलिया थाना के द्वारा कराया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है, ताकि मौत का कारण की पुष्टि हो सके। वहीं, तीसरे व्यक्ति की कथित जहरीली शराब सेवन के बाद इलाज के दौरान मौत शुक्रवार की अहले सुबह हुई, जिसकी पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परीक्षण माझी के रूप में हुई।

मौत के बाद परिजनों ने आनन-फानन में शव को जला दिया। जहरीले शराब सेवन के बाद लड्डू साह एवं लोहा सिंह के साथ एक अन्य की तबियत बिगड़ने के बाद इलाज कराया जा रहा है। वहीं लड्डू साह एवं लोहा सिंह की आंख की रोशनी इलाज के बावजूद अभी तक नहीं लौटी है। मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना व तुरकौलिया थाना संयुक्त रूप से करवाई में जुटी है। घटना स्थल का दौरा कर जायजा लिया है। इसके साथ ही पुलिस जहरीली शराब के श्रोत का पता करने में जुटी है। तुरकौलिया थाना के द्वारा गुरुवार की देर रात्रि पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज बरत रही है।

मृतक प्रमोद यादव के परिजनों के आवेदन पर तुरकौलिया थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कांड के मुख्य साजिशकर्ता नागा रॉय को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परसौना का चौकीदार भरत रॉय को निलंबित किया गया। इसके साथ ही मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा सदर SDPO के नेतृत्व में मामले की जांच हेतु SIT का गठन किया गया है। साइबर DSP और DIU प्रभारी टीम में शामिल हैं। मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि 6 लोग इलाजरत हैं, 7 इलाज के बाद वापस घर आ गए हैं। 4 की मृत्यु हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |