प्रतापगढ़। जनपद के कोहड़ौर नगर पंचायत में राम जानकी मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य पं0 इंद्रदेव तिवारी जी व ब्राह्मण संगठन के अगुवा जितेंद्र बिहारी पांडेय जी के कुशल नेतृत्व में भगवान परशुराम जयंती (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा यात्रा निकालने हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत मंदिर पुजारी पं0 विनय शुक्ल ने पूजा अर्चना के साथ की। विदित हों कि बैठक के अगुवा व प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद पं0 इंद्रदेव तिवारी जी ने राम चरित मानस की चैपाइयों का वर्णन कर भगवान पशुराम जी के महिमा का बखान करते हुए उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों से एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने -अपने दायित्व को जिम्मेदारीपूर्वक निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाये। इसी क्रम में ब्राह्मण संगठन के अगुवा पं0 जितेंद विहारी पांडेय जी ने भी उपस्थित लोगों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभयात्रा में पहुँचने व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ रामजानकी मंदिर में पूजन अर्चन के उपरांत कोहड़ौर थाने के सामने से होते हनुमान जी के मंदिर से मदाफरपुर मोड़ होते हुए रामजानकी मंदिर पहुँचकर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। गौरतलब हो कि वक्ता के रूप में कोहड़ौर नगर पंचायत निवासी व कुशल शिक्षक धवल कुमार द्विवेदी जी ने भी उपस्थित सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पहुँचने की अपील करते हुए कार्यक्रम की योजना को रेखांकित किया। वक्ता के क्रम में भाजपा नेता लवलेंद्र मिश्र ने भी अपने वक्तव्य में लोगों से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पहुँचने व कार्यक्रम को आकर्षक व भव्यता प्रदान करने की अपील की। उक्त बैठक का कुशल संचालन पं0 रामकृष्ण तिवारी एडवोकेट जी ने किया,और उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम को शालीनतापूर्वक संपन्न करने व कराने का सुझाव दिया। कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया । उक्त बैठक में पं0 विद्यासागर शुक्ल एडवोकेट, पं0 कपिल पांडेय एडवोकेट, समाजसेवी पं0 विमल चंद्र मिश्र ष्दीप , पं0 राजेंद्र शुक्ला, पं0 सत्यप्रकाश पाठक, चाणक्य महासभा के अगुवा पं0 प्रदीप मिश्र, पत्रकार पं0 संदीप उपाध्याय , पत्रकार पं0 अमित कुमार मिश्र, पत्रकार राम सिंह, पत्रकार पं0 राजेश कुमार पाठक, पं0 धनंजय पांडेय, पं0 राजेन्द्र पाठक, पं0 नन्हें पाठक, पं0 ओमप्रकाश पांडेय, पं अखिलेश शुक्ल,पं0 श्याम शंकर पांडेय,, पं0 सत्यप्रकाश पाठक पं0 भोला शुक्ल जी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्रतापगढः ब्राह्मण संगठन ने 19 अप्रैल को परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकालने हेतु आयोजित की बैठक! नगर पंचायत कोहड़ौर से निकलेगी,ऐतिहासिक शोभायात्रा
April 16, 2026