Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ख्वाजा आसिफ के कोलकाता वाली धमकी पर भड़के राजनाथ, 1971 की दिलाई याद


पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में पश्चिम बंगाल को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिस पर अब भारत ने तीखा पलटवार किया है. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए उसे उसकी औकात दिखा दी है. ख्वाजा आसिफ ने भारत में घुसकर कोलकाता तक हमला करने की बात कही थी, इस बयान से भड़के राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को 1971 का युद्ध और उसके देश के हुए दो टुकड़ों की याद दिला दी.

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान को 55 साल पहले की उस घटना को कभी भी भूलना नहीं चाहिए, जब उसने बंगाल की तरफ अपनी गंदी नजर उठाने की जुर्रत की थी और तब हमने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया था. इस बार अगर पाकिस्तान ऐसी कोई हरकत करता है तो इसका अंजाम और भी ज्यादा बुरा होगा.

राजनाथ सिंह से मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में एक जनसभा से इतर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी के बारे में पूछा गया, इस पर उन्होंने पाकिस्तान के 1971 के जख्म पर मिर्च लगा दी. उन्होंने 1971 के युद्ध के नतीजों की याद दिलाते हुए कहा, ‘पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को इस तरह का भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए. क्योंकि एक बार पहले भी वे 55 साल पहले इसका नतीजा भुगत चुके हैं. तब भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे. इस बार अगर पाकिस्तान बंगाल पर नजर उठाकर देखता है तो कितने टुकड़े होंगे यह सिर्फ ऊपरवाला ही जानता है.’

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार (4 अप्रैल, 2026) को सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारत को गीदड़भभकी देने की कोशिश की थी. आसिफ ने कहा था, ‘अगर भारत इस बार हमें जिम्मेदार ठहराकर कोई ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो हम कोलकाता तक अपना निशाना साधेंगे.’ ख्वाजा आसिफ के इस बयान के सामने आने के बाद भारत में कई नेताओं, राजनीतिक पार्टियों से लेकर आम नागरिकों ने भी तीखा पलटवार किया है और अब भारत सरकार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |