लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी और कला-संस्कृति के केंद्र लखनऊ में पहली बार भव्य स्तर पर श्लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलश् का आयोजन होने जा रहा है। यह दो दिवसीय महोत्सव 15 और 16 अप्रैल को सहारागंज मॉल स्थित आईनॉक्स पी वी आर सिनेमा में आयोजित किया जाएगा।फेस्टिवल के संस्थापक और आयोजक, प्रसिद्ध लेखक, निर्माता एवं निर्देशक अयूब खान (जो मुंबई में प्रतिष्ठित श्सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलश् का भी संचालन करते हैं) ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं और सिनेमाई विरासत को एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।पहले दिन 15 अप्रैल को सुबह 9रू00 बजे से रात 10रू00 बजे तक ज्यूरी द्वारा चयनित देश-विदेश की बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जबकि 16 अप्रैल को सुबह 9रू00 बजे से शाम 6रू00 बजे तक फिल्म स्क्रीनिंग जारी रहेगी। इसके पश्चात, शाम 7रू00 बजे से रात 10रू00 बजे तक एक भव्य अवार्ड शो का आयोजन होगा, जिसमें सिनेमा जगत की चुनिंदा हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की उन महान विभूतियों को याद करना है जिनका संबंध उत्तर प्रदेश से रहा है। इन दिवंगत हस्तियों के नाम पर विशेष सम्मान उनके परिवारजनों की उपस्थिति में प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष
सम्मानित होने वाले अधिकांश कलाकार भी उत्तर प्रदेश की मिट्टी से जुड़े हैं।उन्होंने बताया कि महोत्सव के श्बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्सश् में जरीना वहाब, पहलाज निहलानी, अनूप जलोटा और सतलुज धीर जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, फिल्मों का चयन मेहुल कुमार, एन. चंद्रा, सोहम शाह, मनोज जोशी, राकेश बेदी और कमलेश पांडे जैसे अनुभवी ज्यूरी सदस्यों द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि जो फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी के द्वारा सेलेक्ट की गई 210 फिल्में को बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एडिटिंग, आदि अवॉर्ड दिए जाएंगे ।
समारोह में राहुल रवैल, विशाल भारद्वाज, पूनम ढिल्लों, रवि किशन, राजपाल यादव, जूही चतुर्वेदी और मनोज मुंतशिर जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
अयूब खान ने कहा, ष्यह लखनऊ के लिए गौरव का क्षण है। हम इस फिल्म फेस्टिवल को अब हर वर्ष आयोजित करेंगे ताकि स्थानीय कलाकारों और फिल्म प्रेमियों को एक सशक्त मंच मिल सके।
