लखनऊः कोचिंग के लिए निकला 13 वर्षीय किशोर लापता
April 10, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके से गुरूवार शाम कोचिंग के लिए निकला एक 13 वर्षीय किशोर लापता हो गया। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित विजय नगर निवासी मनमीत सलूजा पुत्र बलविंदर सलूजा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनका 13 वर्षीय चचेरा भाई कनिष्क सलूजा पुत्र नरिंदर सलूजा 9 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे बैग लेकर घर से बगल वाली गली में स्थित कोचिंग जाने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा और कोचिंग सेंटर भी नहीं पहुंचा। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने खोजबीन के बाद स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोर के चचेरे भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लापता किशोर की तलाश की जा रही है।
.jpg)