नगला पद्मा। बौद्धिक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर नगला पद्मा में अखिल भारतीय जाटव महासभा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने बाबासाहेब के संघर्ष, उनके विचारों और समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के संदेश को याद किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जीवनभर सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया तथा शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने यह संकल्प लिया कि वे बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे तथा उनके संदेशकृ“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”कृको आत्मसात करेंगे।
कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। अंत में सभी को बाबासाहेब की जयंती की शुभकामनाएँ दी गईं।
