Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: “ऑपरेशन प्रहार” का असर! 2.66 किलो गांजा, 3 तमंचों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


बाजपुर । उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जिलेभर में अवैध नशे और असलहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अप्रैल 2026 को कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान लेवडा नदी तिराहे के पास पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से 2.664 किलोग्राम गांजा, 3 अवैध तमंचे (315 बोर) और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सेरान अंसारी और मोहम्मद अबूजर, निवासी रामनगर (नैनीताल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अबूजर के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

इस मामले में कोतवाली बाजपुर में थ्प्त् संख्या 136ध्2026 के तहत छक्च्ै एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जिले में अवैध नशे और हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी, धीरेन्द्र सिंह परिहार, कैलाश नगरकोटी, जगदीश कोठियाल और कांस्टेबल मोहम्मद इरफान शामिल रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |