Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः 10 अप्रैल को भदन्त कल्याणमित्र की द्वितीय पुण्यतिथि


प्रतापगढ़। जनपद में धम्म के आधार स्तम्भ तत्वलींन पूज्य भदन्त कल्याणमित्र महास्थविर की द्वितीय पुण्यतिथि आगामी 10 अप्रैल शाम 4 बजे सुगतानंद बुद्ध विहार में बौद्ध भिक्षुओं के पावन सानिध्य में मनायी जाएगी। ज्ञातव्य है कि पूज्य भदन्त कल्याणमित्र महास्थविर न केवल जनपद के धम्म स्तम्भ रहें है अपितु उनके प्रयागराज,सुल्तानपुर, जौनपुर, कौशाम्बी,अमेठी,लंभुआ, व अयोध्या तक धम्म क्षेत्र में आधारभूत कार्य किया। ऐसे में पूज्य पावन भिक्खू संघ, पारिवारिक स्वजन, जनपद के उपासिकाओ व उपासकों के साथ प्रयागराज,सुल्तानपुर, जौनपुर, कौशाम्बी,अमेठी,लंभुआ,अयोध्या के उनके अनुयायियों के भी शामिल होने की संभावना है। यह जानकारी बुद्ध विहार के प्रबंधक श्रीराम उमर वैश्य व राकेश कनौजिया ने संयुक्त रूप से दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |