Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः वृद्धाश्रम महुली में निवासरत वृद्धजनों को वस्त्र देकर लिया आशीर्वाद! वृद्धजनों के बीच आने का मिला सौभाग्य - रामचंदर


प्रतापगढ़। जिले के महुली वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा करने पहुंचे समाजसेवी रामचंदर उमरवैश्य ने सभी वृद्धजनों को वस्त्र व माताओं को साड़ी आदि देकर सम्मानित किया। सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि हमें यह प्रेरणा समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य से मिली। मैं भी यथासंभव यहां आश्रम में वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटने की कोशिश करता रहूंगा।

एलायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा की वृद्ध दादा-दादी के आशीर्वाद ही हम सबको प्रगति के रास्ते पर ले जाएगा। चाचा रामचंद्र जी ने यहां आकर सभी वृद्धजनों के बीच खुशियां साझा की। मैं चाचा जी को आभार ज्ञापित करता हूं।

उपहार देते हुए जिला उमरवैश्य समाज के सामूहिक विवाह के संयोजक जवाहरलाल बच्चा ने कहा कि वृद्धजनों के बीच आकर और आशीर्वाद लेने का मौका मिला हम सब बहुत ही भाग्यशाली हैं। 

सभी के प्रति आभार ज्ञापन वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने किया। उक्त अवसर पर शिवकुमार, बब्बू उमरवैश्य, सूरज कुमार उमरवैश्य, जवाहरलाल बच्चा, दादा जयराम, शिव बाबू, आशिक अली, धर्मेंद्र, अमित, पंकज आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |