प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य एजेंडा मतदाता सूची में नाम शामिल कराये जाने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर 14 अप्रेल को सेक्टर वार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाये जाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय व संचालन महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नेतागण अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची का पुनिरीक्षण कर छूटे हुए नामों को सम्मिलित करवा लें। आगामी स्नातक व शिक्षक एमएलसी होने वाले चुनाव को देखते हुए छूटे हुए नामों को भी सम्मिलित करवा लें। साथ ही 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती सेक्टर वार तैयारी कर भव्य तरीके से सम्बंधित नेतागण और पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाया जायेगा। इस अवसर पर बाबासाहेब डॉ.भीमराव जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए समाजवादी विचारों को जन-जन पहुंचायें। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथवार बैठक कर समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच रखें। और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील करें।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भईयाराम पटेल, अनिल यादव, गुलफाम खान, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, जावेद अख्तर, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, डॉ.शेरबहादुर यादव, अनिल मौर्या, शहरे आलम, अरूण पाल, धीरज यादव, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, विजय पाल, डॉ.रामबहादुर पटेल, रामधन यादव, अहमद अली, विनीत यादव, शेर बहादुर यादव, सचिन मौर्या, तकदीरूद्दीन, जगदीश यादव, सफात अहमद, कमलेश मधुकर, विपिन सरोज, तबारक हुसैन, अनिल गौतम, सचिन शर्मा, वकार अहमद, उत्तम सिंह, विनोद यादव, अब्दुल हकीम, इब्ने राईन, राधेश्याम सरोज, अनाम अहमद, फैजान अहमद, मो.तौफीक, सुरेश यादव, विशाल मौर्या, रविकांत पाठक, उदय प्रताप वर्मा, शिवकुमार सोनी, मो.साहिल, राजीव विश्वकर्मा, प्रेम यादव, सोनू यादव, कामता पटेल, राहुल चैधरी, मुस्तफा जाफरी, विज्ञान यादव, अनुज यादव, विकास यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, अब्दुल हई, राजबहादुर यादव, मो.असलम, शिवशंकर भुर्जी, आदम अली कुरैशी, विजय पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
