Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा ! 2 मशीनें सील


रुद्रपुर।  अवैध लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देश पर रुद्रपुर ब्लॉक में च्ब्-च्छक्ज् टीम ने आज सघन निरीक्षण अभियान चलाया इस कार्रवाई का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह ने किया। उनके साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम में संजय कुमार वर्मा (कानूनगो), डॉ. नम्रता त्रिपाठी, जिला समन्वयक प्रदीप महर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य शामिल रहे।

टीम ने क्षेत्र के 10 प्रमुख अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों पर छापेमारी कर व्यवस्थाओं की गहन जांच की। निरीक्षण में रिकॉर्ड, फॉर्म-थ् का रख-रखाव और अनिवार्य डिस्प्ले की स्थिति का सत्यापन किया गया।

जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर पंत हॉस्पिटल और राजकीय पशु चिकित्सालय में खराब पड़ी कुल 2 पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य च्ब्-च्छक्ज् एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी रोक लगाना है। अधिकारियों ने सभी केंद्र संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |