सफेद बालों के लिए घर में बनाएं नेचुरल हेयर कलर, हफ्ते में 1 बार 1 महीने तक लगाएं, काले हो जाएंगे सारे बाल
April 28, 2026
उम्र से पहले सफेद बाल न सिर्फ दिखने में खराब लगते हैं बल्कि उन्हें काला बनाने के लिए केमिकल वाले रंगों का भी इस्तेमाल करना पड़ता है। बालों को काला बनाने वाले रंग भले ही पक्के हों लेकिन हफ्ते 10 दिन में जड़ से सफेद बाल निकलने लगते हैं। ऐसे सफेद बाल दिखने में बड़े खराब लगते हैं। जल्दी-जल्दी कलर करने से केमिकल से होने वाले नुकसान का डर बना रहता है। ऐसे में अगर आप बाजार वाले केमिकल कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो हम आपको घर में एक असरदार नेचुरल हेयर कलर बनाना बता रहे हैं। इस कलर को हफ्ते में 1 बार 1 महीने तक लगा लें। आपके सफदे बाल नेचुरली काले होने लगेंगे।
नेचुरल हेयर कलर बनाने के लिए एक कटोरी में मेहंदी पाउडर लें और उसे किसी लोहे की कढ़ाई में थोड़ी देर के लिए भिगो दें। मेहंदी में थोड़ा बीटरूट जूस यानि चुकंदर का रस और कॉफी मिला दें। सारी चीजों को मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इसे रातभर के लिए ढककर ऐसे ही रख दें। सुबह अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने बालों की जड़ों से होते हुए एंड्स तक अच्छी तरह से लगा लें। करीब 1 घंटे इसे लगाकर रखें और शावर कैप से कवर कर लें। समय पूरा होने के बाद बालों को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह वॉश कर लें।
हफ्ते में 1 बार इस तरह घर में बना हेयर कलर लगाएं। आपको इसे लगातार 1-2 महीने तक हर हफ्ते बालों में लगाना है। आपके बाल नेचुरली काले होने लगेंगे। बालों में नेचुरल कलर आने लगेगा। मेहंदी, कॉफी और चुकंदर बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाते हैं। कुछ ही दिनों में आपके बाल काले और खूबसूरत हो जाएंगे।
सबसे बड़ी बात ये है कि इस हेयर कलर को लगाने के कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं है। ये पूरी तरह नेचुरल और घर पर मौजूद चीजों से बनकर तैयार किया जाता है। इसलिए कोई भी इसे आसानी से लगा सकता है। जिन लोगों के बाल जल्दी सफेद हो गए हैं। जो बच्चे हैं उनके लिए ये नुचरल हेयर कलर काफी फायदेमंद साबित होगा।
